नगर पंचायत कसडोल के वार्डो में प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समाधान करने हेतु नगर भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया

SARJU PRASAD SAHU

May 8, 2025

रिपोर्टर सरजू प्रसाद साहू कसडोल

कसडोल -: आज दिनांक 08.05.2025 को माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की महत्वकांक्षी अभियान सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण अंतर्गत नगर पंचायत कसडोल के वार्ड 01, 02, 03, 04 एवं 05 में प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समाधान करने हेतु नगर पंचायत कसडोल क्षेत्रांतर्गत नगर भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मान. अध्यक्ष नागेश्वर साहू एवं मान. सुदीप दास मानिकपुरी उपाध्यक्ष, पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा भारत माता पर माल्यार्पण कर शिविर का प्रारंभ किया गया साथ ही सभी विभागों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण की स्थिति का जायजा लिया गया। और सभी उपस्थित विभागों के कर्मचारियों को शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की समस्याओं एवं मांग का उचित निराकरण करने की अपील किया गया। शिविर में वार्ड क्र. 01 से 05 से विभिन्न विभागों को कुल 1916 मांग एवं 02 शिकायतों प्राप्त हुए जिसमें से 1660 मांगों एवं 02 शिकायतों का निराकरण किया गया है। शिविर में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त मांग में से नगर पंचायत कसडोल द्वारा 03 आवेदको को मांग अनुरूप राशन कार्ड बनाकर मान. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों के माध्यम से वितरण किया गया। जिसमें लाभार्थी द्वारा राशन कार्ड प्राप्त कर खशी व्यक्त की और मान. मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया। कृषि विभाग द्वारा लाभार्थी को शिविर स्थल पर ही स्पे्र पंप एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान की गई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “नगर पंचायत कसडोल के वार्डो में प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का समाधान करने हेतु नगर भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया”

Leave a Comment