प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज जैजैपुर इकाई का उड़ीसा में सांस्कृतिक भ्रमण संपन्न

SARJU PRASAD SAHU

April 16, 2026

सक्ती। 16 अप्रैल प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिले की जैजैपुर ब्लाक इकाई का पांच दिवसीय सांस्कृतिक भ्रमण उड़ीसा राज्य में 15 अप्रैल को संपन्न हो गया। यह भ्रमण 11 अप्रैल से शुरू हुआ था, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने परिजनों के साथ उड़ीसा के विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन किया।

भ्रमण के दौरान सभी ने विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर, ऐतिहासिक कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा, संबलपुर स्थित हीराकुंड बांध सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कर उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को जाना-समझा।

12 अप्रैल को पुरी स्थित समुद्र तट पर सभी ने प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन किया तथा वहाँ के आध्यात्मिक महत्व को समझा। वहीं 13 अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी ली।

समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष छोटलाल भारद्वाज ने कहा कि इस दौरे से भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को जानने और समझने का अवसर मिला। ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी ने कहा कि भारत की समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को करीब से समझने की यह एक सार्थक पहल है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुसुमलता अजगल्ले ने इसे रोमांचकारी अनुभव बताते हुए भारत की विविधताओं को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। जनपद अध्यक्ष पुष्पा-परदेशी खुंटे ने कहा कि इस तरह के सामाजिक-सांस्कृतिक भ्रमण से देश-दुनिया के बारे में जानने का अच्छा अवसर मिलता है।

इस दौरे में पूर्व जिलाध्यक्ष छोटलाल भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, जनपद अध्यक्ष पुष्पा-परदेशी खुंटे, संरक्षक एवं अधिवक्ता सेतराम कुर्रे, पूर्व जिला प्रवक्ता उदय मधुकर, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, चेतन बंजारे, रहसलाल दिब्य, शुकवारा-गंगाराम भारद्वाज, सुशांती सहित जैजैपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन अपने परिजनों के साथ शामिल रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment