वायरल वीडियो मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश ग्रामीण से अभद्र व्यवहार के आरोप वाले वीडियो की जांच SDOP कौशल किशोर वासनिक को सौंपी गई

TEJASWI NATH SONI

June 9, 2026

बलौदाबाजार, 9 जून 2026। सोशल मीडिया एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक न्यूज प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा ग्रामीण व्यक्ति के साथ कथित रूप से अभद्र एवं अनुचित भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि पर किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव को रोकने तथा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (कैम्प कसडोल) कौशल किशोर वासनिक को मामले की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच अधिकारी को वायरल वीडियो की सत्यता, घटना का स्थान, दिनांक, समय तथा वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच अधिकारी को आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेजों के साथ अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट तीन दिवस के भीतर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार पुलिस विभाग की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या अभद्र व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment