छुरा / गरियाबंद :- राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर छुरा नगर स्थित सिन्हा समाज भवन में समाज के लिए प्रस्तावित टीना शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीना शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने इस निर्माण कार्य को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए इसे सामाजिक गतिविधियों के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भूमि पूजन के उपरांत सिन्हा समाज भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, खरखरा पंचायत की सरपंच लता ध्रुव, उपसरपंच खीरमणि हरपाल, सिन्हा समाज परिक्षेत्र छुरा के अध्यक्ष शिवलाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष हरिराम सिन्हा, सचिव प्रकाश सिन्हा, संरक्षक रमेश सिन्हा, पूर्व सचिव हेमंत सिन्हा, मोहेन्द्र सिन्हा, बालचंद सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, रितेंद्र सिन्हा, बेदलाल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विकास एवं संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। समाजजनों ने विधायक रोहित साहू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।