आरसेटी के नवनियुक्त निदेशक ने किया पदभार ग्रहण

BIRENDRA KUMAR SEN

August 1, 2026

आरसेटी के नवनियुक्त निदेशक ने किया पदभार ग्रहण

बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026/एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बलौदाबाजार के नवनियुक्त निदेशक बैजनाथ कुमार में पदभार ग्रहण किया।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शिव कुमार कंवर ने उन्हें प्रभार दिया।

निरीक्षण के दौरान श्री कंवर ने संस्थान में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सीखने के अनुभव एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को बैंकिंग सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु बैंक खाता खोलने, विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ लेने तथा साइबर ठगी एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment