कोरबा। जिले में 17 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन परिसर में जिला पुलिस, फायर एंड सेफ्टी नगर सेना, BALCO फायर सेफ्टी एवं विद्युत विभाग (CSEB) द्वारा संयुक्त रूप से फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (IPS) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, फायर ऑफिसर, नगर सेना अधिकारी, BALCO फायर टीम प्रभारी तथा CSEB के वरिष्ठ अभियंता व तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे। ड्रिल में आपदा प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गैस सिलेंडर आग नियंत्रण को सुरक्षित तरीके से आग बुझाने का लाइव डेमो देकर लोगों को व्यावहारिक जानकारी दी गई।
ड्रिल में फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग के तहत Dry Powder व CO₂ उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण विस्तार से समझाया गया। सेफ इवैक्यूएशन ड्रिल के माध्यम से भवनों से सुरक्षित निकासी और धुएं से बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया गया। विद्युत सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत CSEB अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट व करंट से बचाव के उपाय विस्तार से बताए।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार, आम नागरिक, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रखने, नियमित निरीक्षण और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया गया।