रेलडबरी स्कूलपारा में पेयजल संकट दूर,लक्ष्मीन मरावी की पहल से खराब बोर हुआ सुधार

SARJU SAHU

May 12, 2026

कोरबा-पाली। पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला रेलडबरी स्कूलपारा में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी की पहल पर इतवारी पटेल के घर के पास स्थित खराब पड़े बोर का सुधार कार्य कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

गर्मी के मौसम में बढ़ती जल समस्या को देखते हुए पंचायत स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बोर मरम्मत का कार्य पूरा कराया गया। बोर सुधार होने के बाद अब आसपास के परिवारों को नियमित रूप से पानी मिलने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से पानी की परेशानी बनी हुई थी, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते बोर सुधार कार्य पूरा होने से मोहल्ले में पेयजल संकट काफी हद तक कम हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से लोगों में संतोष देखा जा रहा है।

इस दौरान दीना यादव, दीनबंधु यादव, इतवारी पटेल एवं पंच सतपाल सिंह नेटी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जनहित में किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

प्रमुख बिंदु

रेलडबरी स्कूलपारा में खराब बोर का सुधार कार्य पूरा इतवारी पटेल के घर के पास कराया गया मरम्मत कार्य पेयजल संकट से ग्रामीणों को मिली राहत सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन मरावी की सक्रिय पहल से हुआ समाधान

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment