कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के 12 मई को कोरबा जिले के ग्राम चुईया आगमन से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काला झंडा, काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
संगठन का आरोप है कि भाजपा सरकार में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं और आम नागरिक लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार जनसमस्याओं पर गंभीर नजर नहीं आ रही। NSUI नेताओं ने कहा कि हरदी बाजार कॉलेज में पिछले चार माह से पेयजल और गर्मी से राहत की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी।
वहीं, वर्षों से कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा की मांग भी अधूरी पड़ी है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।