शराबी वाहन चालकों पर बलौदा बाजार पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई,17 वाहन चालकों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर की गई चालानी कार्रवाई और वाहन जप्त।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 17, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदा बाजार! जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” के तहत होली पर्व पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग कर कडी कार्यवाही किया गया। होली पर्व के दौरान दिनांक 12,13,14.03.2025 को जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान संपूर्ण अभियान में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ भारी वाहन, चारपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से परीक्षण कर होली पर्व के पूर्व, होलिका दहन एवं होली पर्व पर कुल 17 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया है, जिनके विरुद्ध कार्यवाही कर उनके वाहन जप्त किया गया है। उक्त जप्त सभी 17 वाहनों को विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment