आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त !

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 11, 2025

जिला ब्यूरो चीफ /तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम कोदवा निवासी हेमंत वर्मा पिता तेजराम वर्मा की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी अंजू वर्मा पति स्व. हेमंत वर्मा को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्राप्त !”

Leave a Comment