पलारी में क्रिकेट का महाकुंभ, यादव प्रीमियर लीग का भव्य आगाज ### 40 टीमों ने मैदान में दिखाई दमखम, खेल स्टेडियम में उमड़ा उत्साह

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 23, 2026

पलारी। नगर पंचायत पलारी के खेल स्टेडियम में रविवार को यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलेभर से पहुंची 40 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों और दर्शकों की भारी मौजूदगी से पूरा स्टेडियम खेलमय माहौल में नजर आया।

उद्घाटन समारोह में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री लोकेश यदु ने किया।

सर्व यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करना सिखाता है। उन्होंने युवाओं से खेलों के प्रति अधिक रुचि लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और प्रतिभाओं को नई दिशा देते हैं।

जिलाध्यक्ष संतोष यदु ने कहा कि खिलाड़ियों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। खेलों से युवाओं और समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।

जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार सुलोचना यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर करता है।

जनपद अध्यक्ष पलारी सविता भीम यादव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। युवाओं के विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा ने कहा कि यादव समाज द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रेरणा देने के साथ समाज के प्रति समर्पण की भावना भी बढ़ाती हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आने वाले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। दर्शकों का कहना है कि यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में पलारी क्षेत्र के लिए खेल महोत्सव का रूप ले सकती है।

इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष उमेश यदु, सरपंच रासौटा गजपति यादव, सरपंच गाड़ाभाटा नीलकंठ यादव, महामंत्री बोधन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दुजेराम यादव, कोषाध्यक्ष हरीश यादव, युवा संगठन मंत्री प्रशांत यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रितेश यादव, पलारी ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम यादव, बलौदाबाजार ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम यादव, पार्षद नगर पंचायत रोहंसी लखन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment