कसडोल: सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, स्वास्थ्य केंद्र का वाहन चालक गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

April 14, 2026

कसडोल: सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, स्वास्थ्य केंद्र का वाहन चालक गिरफ्ता

बलौदाबाजार,कसडोल। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती को सरकारी नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कसडोल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र टंडन (36 वर्ष), जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसडोल में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है, ने पीड़िता को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। इसी बहाने उसने पीड़िता के साथ मेल-जोल बढ़ाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

​पीड़िता ने 11 अप्रैल को कसडोल थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना गुप्ता ने महिला संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

  • जांच और पूछताछ: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र टंडन को हिरासत में लिया।
  • गुनाह कबूला: कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नौकरी लगवाने के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म किया था।
  • न्यायिक रिमांड: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

  • नाम: सुरेंद्र टंडन (उम्र 36 वर्ष)
  • निवासी: ग्राम भिनोदा, थाना सरसिंवा।
  • वर्तमान पता: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल आवासीय परिसर।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment