गिधपुरी सुशासन शिविर में सभापति नीलिमा कोसले ने सौंपा आवेदन, अवैध शराब और जमे कर्मचारियों पर उठाए सवाल

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 23, 2026

गिधपुरी। सुशासन शिविर में जनपद पंचायत सभापति नीलिमा चरण दास कोसले ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और तहसील विभाग में करीब 10 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग उठाई।
सभापति ने कहा कि वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों के कारण कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है तथा पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने शासन से नियमित स्थानांतरण नीति लागू कर विभागीय कार्यों में निष्पक्षता और तेजी लाने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत से क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री पर भी कड़ा विरोध जताया। आवेदन में अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि इससे युवा पीढ़ी और ग्रामीणों का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।
वहीं हाई स्कूल चरौदा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सभापति ने आवश्यक विषयों के शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सुशासन शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने भी इन मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment