कसडोल में सेवा सेतु पोर्टल की नवीन सेवाओं पर प्रशिक्षण संपन्न, VLE, CSC संचालकों व पंचायत सचिवों को दी गई विस्तृत जानकारी

TEJASWI NATH SONI

July 11, 2026

बलौदाबाजार, 11 जुलाई 2026। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल पर प्रारंभ की गई नवीन ऑनलाइन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कसडोल विकासखंड के VLE, CSC संचालकों, आधार केंद्र संचालकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध नई ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा सेवा संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को पोर्टल पर आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

प्रमुख सेवाओं में नवीन व्यापार अनुज्ञप्ति (Trade License), नवीन अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित (एकल), निःशक्तजन एवं एपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन, राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने एवं नाम विलोपन की प्रक्रिया, विवाह प्रमाण पत्र, राजपत्र, ई-चालान तथा आधार अपडेट सहित विभिन्न जनहितकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्रों पर आवश्यक साफ-सफाई एवं सेवा गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र दास (CSC हेड ऑफिस छत्तीसगढ़ एवं डीएम प्रभारी, बलौदाबाजार), विश्वनाथ जांगड़े (ADO, कसडोल), दीनू टंडन (EDTM), लोकेश देवांगन (आधार सेवा DM), मोती लाल बंजारे (जिला अध्यक्ष, आधार यूनियन बलौदाबाजार), तोषण चौबे, टेकराम कोसले, तेजस्वीनाथ सोनी एवं छबि लाल कैवर्त्य सहित बड़ी संख्या में VLE, CSC ऑपरेटर, आधार केंद्र संचालक एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशिक्षण का उद्देश्य सेवा प्रदाताओं को नई ऑनलाइन सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाना तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment