राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ABVP कार्यकर्ताओं का शानदार प्रदर्शन, मनेंद्रगढ़ का नाम किया गौरवान्वित

SARJU PRASAD SAHU

May 25, 2026

मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई मनेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। National Sport Promotion Organisation द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में परिषद से जुड़े खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में ABVP नगर इकाई मनेंद्रगढ़ की नगर सह मंत्री एवं खेलो भारत प्रांत टोली सदस्य छत्तीसगढ़ सरिता सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन की प्रतियोगिता में खूब सराहना हुई। वहीं अभिषेक सिंह ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड गोल्ड प्राप्त किया। इसके अलावा पारस ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए फर्स्ट गोल्ड हासिल कर मनेंद्रगढ़ को गौरवान्वित किया।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नगर एवं जिले में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे नगर, संगठन एवं युवा शक्ति के लिए प्रेरणादायक है।

परिषद कार्यकर्ताओं ने बताया कि ABVP लगातार छात्र-युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है। खेल, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वास जताया कि मनेंद्रगढ़ के ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और संगठन का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नगर के खेल प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment