जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे
बलौदाबाजार, 11 सितम्बर 2025 – छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा 12 सितम्बर को भाटापारा रेलवे स्टेशन (चौवडी) में श्रमिकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सहयोग से श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही, श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण भी किया जाएगा।
श्रम विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लाभकारी शिविर का लाभ उठाएँ।