पलारी। ग्राम खपरी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मुकेश झा (47) का सोमवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से पलारी क्षेत्र सहित पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
स्वर्गीय मुकेश झा ग्राम पंचायत खपरी के पूर्व उपसरपंच रह चुके थे तथा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। वे अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।
वे खपरी की पूर्व सरपंच नबीना झा के ज्येष्ठ पुत्र थे। परिवार में वे अपनी पत्नी पंच मितानिन प्रीति झा, छोटे भाई सर्वेश झा तथा पुत्र तनमय और भेनु झा को छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 9 बजे ग्राम खपरी में किया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।