रायपुर रेंज पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’: 1.89 करोड़ का गांजा जब्त, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

May 12, 2026

रायपुर रेंज पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’: 1.89 करोड़ का गांजा जब्त, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद/बसना: रायपुर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 378.060 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है।

​पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 11 वाहनों सहित कुल जब्त संपत्ति का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 98 लाख 5 हजार रुपए आंका गया है।

​पुलिस जांच में तस्करों के एक बेहद शातिर तरीके का खुलासा हुआ है। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला बताकर मोटरसाइकिलों पर घूमते थे। उन्होंने बाइक पर कपड़ों के ढेर के पीछे लोहे के विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट (खांचे) बनवा रखे थे, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह खेप ओडिशा के बालिगुड़ा और रायगढ़ा क्षेत्र से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी।

​थाना बसना पुलिस ने इस ऑपरेशन को दो चरणों में अंजाम दिया:

  • मामला 1: 5 मोटरसाइकिलों से 215 किलो गांजा बरामद किया गया। इसमें मेताप टाटिया, रमेश चौहान, राजू कुमावत टाकिया, दीपक राजपूत और प्रकाश बंजारा को गिरफ्तार किया गया।
  • मामला 2: 23 किलो मादक पदार्थ के साथ मोहम्मद रिहान, मनोज सिंह और चंद्रशेखर को पकड़ा गया।

​कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपियों के पास से 247 किलो मादक पदार्थ (बसना क्षेत्र से), 7 मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल और तस्करी के लिए विशेष रूप से निर्मित लोहे के जाले जब्त किए हैं।

​”तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों पर पुलिस की पैनी नजर है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के जरिए हम तस्करी के हर मंसूबे को नाकाम करेंगे। यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।”

पुलिस आधिकारिक बयान

 

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment