भाजपा की जीत पर रोहांसी में गूंजे ‘जिंदाबाद’ के नारे, शाम तक छाया जश्न का माहौल

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 4, 2026


रोहांसी। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर पंचायत रोहांसी में शाम होते ही जश्न का माहौल बन गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रोहांसी के युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। पूरे नगर में ‘जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से माहौल पूरी तरह जोश और उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और विकास कार्यों की स्वीकृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत नेतृत्व के कारण ही पार्टी को लगातार सफलता मिल रही है।

इस अवसर पर कौशल साहू (जिला मंत्री, भाजयुमो), लखन लाल यादव (अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल रोहांसी), शिवकुमार साहू (जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो), ईश्वर बघेल (अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा), हरिकिर्तन यादव (युवा नेता भाजपा), जगतराम सेन (युवा नेता), रोहित साहू (युवा नेता), झालूराम साहू, सुंदर साहू, टेकराम कन्नौजे, जितेंद्र साहू सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता के बीच सक्रिय रहेंगे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment