केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “”स्वच्छ भारत मिशन “” पर भ्रष्टाचार ने डाला सांप जैसा डेरा…।

BIRENDRA KUMAR SEN

June 12, 2026

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “”स्वच्छ भारत मिशन “” पर भ्रष्टाचार ने डाला सांप जैसा डेरा…।

*रिकोकला..। जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गाँव-गाँव में बाँटे गए रिक्शा गाड़ी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। शाशन की महत्वपूर्ण योजनाओं के नाम से मिलीभगत कर सरेआम पैसों का बंदरबाँट किया जा रहा है। ज्ञात हो की योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में आने वाली मुलभुत सुविधाओं को ध्यान में रखते 15वें वित्त के माध्यम से दो रिक्शा गाड़ी डी गई है जिसके लिए 90 हजार रुपये की राशि योजना अंतर्गत पंचायतों से चेक कांटने का दबाव बनाया जा रहा है।

आखिर किसके संरक्षण में ऐसा हो रहा है। आखिर कौन इसके पीछे के मास्टरमाइंड है यह जानना अति आवश्यक है।आखिर पंचायत के विकास कार्यों के लिए दी गई राशियों पर ही सबकी नज़र क्यों रहती है।क्या ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आला अधिकारी सिर्फ पंचायतो पर निर्भर रह गए है। आखिर क्यों इस तरह की घटिया स्थिति में, टूटी-फूटी रिक्शा को पंचायतों में बांटा जा रहा है। क्या इतने बड़े मिशन का सफल क्रियान्वयन इस तरह हो पाएगा।

बताते चले की यही हाल कसडोल जनपद पंचायतों अंतर्गत सभी पंचायत का है। रिक्शा गाड़ी की स्थिति अभी से बेहद खराब है क्या भविष्य में इसी ग़ाड़ी के माध्यम से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत योजना संचालित हो पाएगा..।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment