धमतरी।अज़ीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह की कक्षा दूसरी की छात्रा जान्हवी ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सभी विषयों में बेहतर परिणाम के साथ-साथ जान्हवी ने खेल, कला, संगीत, नृत्य और चित्रकारी में भी अपनी विशेष रुचि और प्रतिभा का परिचय दिया।
साल भर विभिन्न मंचों पर सक्रिय भागीदारी करते हुए जान्हवी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी लिखी कहानियां, चित्र और रंगोली का प्रकाशन इन्दौर समाचार में हुआ, वहीं मगरलोड से प्रकाशित एक मासिक पत्रिका में उनकी लगातार 8 कहानियां शामिल की गईं, जो उनकी रचनात्मक क्षमता को दर्शाता है।
माता-पिता के अनुसार, जान्हवी बचपन से ही बहु-आयामी प्रतिभा की धनी हैं और हर विषय को गहराई से समझने की क्षमता रखती हैं। वह अपनी पढ़ाई स्वयं पूरी करती हैं और हर कार्य में लगन व मेहनत से जुटी रहती हैं।
अब जान्हवी कक्षा तीसरी में प्रवेश कर चार विषयों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी वह इसी तरह मेहनत कर बेहतर परिणाम लाएंगी और अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
इस उपलब्धि पर पिता नरेन्द्र, माता ललेश्वरी सहित दादा बंशी लाल, दादी कौशल्या, नाना पवन कुमार, नानी अमीना, मामा प्रेम लाल, मामी सरोज, कमलेश्वरी बुआ, सोनसाय फूफा, सोनू, भौतिक और ख्याति ने हर्ष व्यक्त करते हुए जान्हवी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।