कुष्ठ रोगियों एवं दिव्यांगजनों के लिए लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट की नई परियोजना का शुभारंभ

SARJU PRASAD SAHU

April 27, 2026

सक्ती। द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के बीआरसी प्रोजेक्ट II छत्तीसगढ़ द्वारा 27 अप्रैल 2026 को जिले के वासु रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण परियोजना का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना, दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना तथा पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों का गठन कर आपदा के प्रभाव को कम करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सक्ती के सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चन्द्र प्रकाश खूंटे उपस्थित रहे। इसके अलावा परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर किस्मत नंदा एवं वीटीसी चांपा से सुभाष नंदा भी मौजूद रहे।अपने संबोधन में किस्मत नंदा ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही इसका लक्ष्य है। वहीं डॉ. संतोष पटेल, आयुष शर्मा एवं श्रीमती पूर्णिमा चन्द्र प्रकाश ने कहा कि दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अनिल धीवर (पीआईएफ), श्याम चन्द्रा (पीआईएफ), मनोज नाग, प्रीतम सीडीओ, अमिलाल घृतलहरे, निलाम्बर पटेल, योगेश्वरी, रोशनी कर्ष, सुनीता, अनिता घृतलहरे (जेंडर बीआरपी), भागवत सहनी, सुबरता खूंटे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment