पलारी । जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप शर्मा जी एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे जी का पलारी आगमन पर छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता *विक्रम राय गुरुजी* अभिषेक महोबे, दयाराम ध्रुव मंतराम वर्मा, छन्नू वर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, पलारी में आयोजित हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने श्री शर्मा जी को साल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया और जिले की शिक्षा व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि “नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप शर्मा जी के अनुभव और मार्गदर्शन से जिले के संकुल समन्वयकों और शिक्षको को नई दिशा मिलेगी। संघ की ओर से हम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षक-कर्मचारी हितों के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद के लिए सदैव तत्पर हैं।”
श्री शर्मा जी ने संघ के पदाधिकारियों का स्वागत स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग और संकुल समन्वयक और शिक्षक संघ मिलकर बच्चों के भविष्य और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलजुलकर काम करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में विक्रम राय गुरुजी प्रांताध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता प्रांताध्यक्ष छग संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ, अभिषेक महोबे ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक कल्याण सेवी संघ, मंत राम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ, दयाराम ध्रुव जिला पदाधिकारी सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छन्नू वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष छग संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ, छन्नू ध्रुव, ब्लॉक सचिव, विश्वनाथ माण्डले,भानु ध्रुव, तुलसी डहरिया, कृष्णकुमार फेकर, अजय रात्रे डिगेश्वर सरसीहा, डिगेश चंद्राकर के जिला/संकुल स्तरीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जिले की शैक्षणिक प्रगति के लिए सहयोग का संकल्प लिया।