कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- “जनता को गुमराह करने की कोशिश,

BHUPENDRA SINHA

May 17, 2026

गरियाबंद :- पेट्रोल संकट और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है।

जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा थानसिंग निषाद ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार लगातार आम नागरिकों और किसानों के हित में कार्य कर रही है तथा ईंधन आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियां सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और समाधान की राजनीति में विश्वास करती है।

भाजपा जिला गरियाबंद के जिला प्रतिनिधि नारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए बेवजह भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व पर भरोसा करती है।

वहीं सभापति बलराज पटेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर यदि कहीं अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है तो उसका निराकरण प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। ऐसे समय में जनता को भड़काने के बजाय सभी दलों को सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देती आई है।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने की अपील करते हुए कहा कि संकट की स्थिति में राजनीतिक बयानबाजी के बजाय समाधान पर ध्यान देना आवश्यक है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment