बलौदाबाजार: अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन का डंडा, 204 प्रकरणों में 58 लाख का जुर्माना

BIRENDRA KUMAR SEN

April 19, 2026

बलौदाबाजार: अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन का डंडा, 204 प्रकरणों में 58 लाख का जुर्माना

बलौदाबाजार, 19 अप्रैल 2026:

जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले डेढ़ महीने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

​प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए कुल 204 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें लगभग 58 लाख रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) प्रस्तावित किया गया है।

​खनिज विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कार्रवाई को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:

  • अवैध उत्खनन (141 प्रकरण):
    • ​अवैध ईंट निर्माण: 138 मामले
    • ​रेत उत्खनन: 01 मामला
    • ​मुरूम उत्खनन: 02 मामले
  • अवैध परिवहन (63 प्रकरण):
    • ​रेत का अवैध परिवहन: 55 मामले
    • ​चूना पत्थर का परिवहन: 06 मामले
    • ​ईंट का परिवहन: 02 मामले

​इन सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 23(ख) सहित छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment