ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया भव्य आरती-पूजन

SARJU PRASAD SAHU

April 19, 2026

बिलासपु। छत्तीसगढ़  समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्, बिलासपुर इकाई द्वारा शास्त्री नगर सरकंडा स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति और उत्साह के साथ आरती एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

परिषद् की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान एवं जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। परिषद् की मातृशक्तियों ने सामूहिक रूप से आरती कर भक्ति गीतों और भजनों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया।

जिला संयोजिका श्रीमती विभा पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनेगा।

संगठन की प्रमुख सलाहकार श्रीमती शशि द्विवेदी ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता और एकता को मजबूत किया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी ने विशेष रूप से महिलाओं को समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की गई। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमती श्वेता शर्मा, स्वाति दीवान, सरिता तिवारी, किरण शुक्ला, माया दुबे, पुष्पा दुबे, उर्वशी शर्मा, चंद्रकांता गौरहा, शीलू द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा। बिलासपुर निवासी अनेक संगठन सहयोगी बहनें एवं सामाजिक स्वजन उपस्थित थे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment