अखंड ब्राह्मण समाज पलारी ने अक्षय तृतीया पर हवन-पूजन यज्ञ कर मनाया परशुराम प्राकट्य उत्सव, एकजुटता का आह्वान

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 20, 2026

पलारी, 19 अप्रैल 2026। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर अखंड ब्राह्मण समाज पलारी द्वारा रायपुर-बलौदा बाजार रोड स्थित गायत्री मंदिर में हवन-पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलारी सहित आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण समाज के लोग अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यज्ञ के दौरान समाज, देश, राज्य एवं गांव की सुख-समृद्धि, रोगों से मुक्ति और खुशहाली के लिए विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। इस अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम से समाज के सदैव एक कुटुम्ब के रूप में संगठित और एकजुट बने रहने का आशीर्वाद लिया गया। पंडित मणि प्रसाद मिश्रा ने पुरोहित के रूप में विधि-विधान से संपूर्ण हवन-पूजन यज्ञ संपन्न कराया।

कार्यक्रम के अंत में खीर-पूड़ी प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस आयोजन में समाज अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में रमाशंकर मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, राहुल पांडे, रिषभ चौबे, सत्यनारायण शर्मा, विनय शर्मा, राकेश त्रिपाठी, किशन धर दीवान, सुमित तिवारी, रोशन चौबे, राजेश शर्मा, कैलाश तिवारी, श्रवण तिवारी, लक्ष्मी नारायण तिवारी, दीपक तिवारी, शिवम मिश्रा, भोजराम, मुकेश झा, तोषण प्रसाद चौबे, धीरज मिश्रा, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश द्विवेदी, शिवकुमार शर्मा, कान्हा तिवारी, ऋषि मिश्रा एवं सूर्यकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

महिला ब्राह्मण समाज प्रकोष्ठ से यशप्रभा पांडे, शीला शुक्ला, फाल्गुनी मिश्रा, रोशनी शर्मा, रश्मि मिश्रा, गजेश्वरी देवी, श्वेता पांडे, प्रगति तिवारी, सुनीता तिवारी, प्रीति झा, स्वाति त्रिपाठी, विभा तिवारी, सपना तिवारी, दीक्षा शर्मा, कंचन शर्मा, नीलकमल शर्मा, ज्योति मिश्रा एवं कीर्ति मिश्रा की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान समाज अध्यक्ष ने 24 अप्रैल को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा में सर्व समाज को अपने परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और समाज में आपसी सौहार्द व संगठित रहने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment