बलौदाबाजार: समाधान सेल की सूचना पर कार्रवाई, 7.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

June 15, 2026

बलौदाबाजार समाधान सेल की सूचना पर कार्रवाई, 7.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

  • ग्राम डमरू में सिटी कोतवाली पुलिस ने की घेराबंदी कर कार्रवाई।
  • 57 वर्षीय महिला आरोपिया रंगे हाथों गिरफ्तार, 1500 रुपये की शराब जब्त।
  • शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी साबित हो रहा है ‘समाधान सेल’।

बलौदाबाजार।

जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और गुप्त सूचनाओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित ‘समाधान सेल’ एक बार फिर अपराधियों की धरपकड़ में बेहद प्रभावी साबित हुआ है। समाधान सेल में प्राप्त एक पुख्ता सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम डमरू में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के सख्त निर्देशन में रविवार को थाना सिटी कोतवाली की टीम ने ग्राम डमरू में घेराबंदी की। इस दौरान अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बेचते हुए आरोपिया आमबाई विश्वकर्मा (उम्र 57 वर्ष), निवासी ग्राम डमरू, को पकड़ा गया।

​पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से करीब 7.500 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,500 रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपिया को न्यायालय में प्रस्तुत करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​गौरतलब है कि बलौदाबाजार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों से मिल रही सूचनाओं के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ में लगातार बड़ी सफलता मिल रही है।

आम नागरिकों से अपील:

पुलिस ने कहा है कि जिले का कोई भी नागरिक किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधियों, सट्टा, शराब या अन्य शिकायतों की जानकारी समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment