साजापाली स्कूल में शिक्षिका से लूट का खुलासा: 7 आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और मोबाइल बरामद
महासमुंद (21 नवंबर 2026): भंवरपुर चौकी एवं बसना थाना पुलिस ने ग्राम बड़े साजापाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र, गला हुआ सोना और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या था मामला? शासकीय प्राथमिक शाला बड़े साजापाली की प्रधान पाठिका श्रीमती नानबाई चौधरी (उम्र 55 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति स्कूल में घुसा और चाकू दिखाकर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोपी ने उनसे सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। बचाव के दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में चाकू से चोट भी आई और आरोपी उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 309(4)(1) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण (टेक्निकल एनालिसिस) के आधार पर लूट के मुख्य आरोपियों की पहचान की। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान लूट के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
विशाल सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पलसापाली, चौकी भंवरपुर
-
रूपानंद सिदार (उम्र 31 वर्ष), निवासी पलसापाली, चौकी भंवरपुर
-
मुकेश चौहान (उम्र 38 वर्ष), निवासी पलसापाली, चौकी भंवरपुर
-
गोकुल चौहान (उम्र 36 वर्ष), निवासी अरेकल, थाना बसना
-
भावेश पटेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी बरपेलाडीह, थाना बसना
-
कौस्तुभ गुप्ता, संचालक सूरज ज्वेलर्स, सरायपाली
-
एक नाबालिग
बरामद सामग्री: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र के 10 नग गेहूं दाना, सोने का एक पदक, लगभग 1.5 ग्राम गला हुआ सोना और एक वीवो (Vivo) मोबाइल फोन बरामद किया है।


