कार्तिक पूर्णिमा पर छुरा क्षेत्र के बोईरगांव और गिधनी में सजेगा डीजे डांस प्रतियोगिता का मंच, क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका,

BHUPENDRA SINHA

November 22, 2026

24 नवंबर को दोनों गांवों में होंगे भव्य आयोजन, समूह, युगल एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार,

छुरा / गरियाबंद:-कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर छुरा विकासखंड के ग्राम बोईरगांव (पक्तियां) एवं ग्राम गिधनी में 24 नवंबर 2026, मंगलवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोनों गांवों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी नृत्य कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

बोईरगांव में दिनभर धार्मिक आयोजन, रात 9 बजे से डांस प्रतियोगिता,

ग्राम बोईरगांव (पक्तियां) में नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान गांव के प्रमुख देवी-देवताओं को बाजा-गाजा के साथ परघाकर लाया जाएगा। इसके पश्चात कार्तिक महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसमें व्रत रखने वाले युवा एवं ग्रामीण शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत छुरा के जनपद उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर सोनवानी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत पक्तियां की सरपंच श्रीमती लता भूपेंद्र ध्रुव करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री अवध राम साहू तथा विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री बृजमोहन तारक, ग्राम विकास समिति बोईरगांव के अध्यक्ष श्री रोमन चक्रधारी, ग्रामीण पटेल श्री खेमल राम ध्रुव सहित ग्राम पंचायत पक्तियां के समस्त पंचगण मौजूद रहेंगे।

वहीं रात्रि 9 बजे से डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें तीन श्रेणियों में प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। समूह नृत्य में प्रथम पुरस्कार 8,000 रुपये, द्वितीय 5,000 रुपये एवं तृतीय 4,000 रुपये, युगल नृत्य में प्रथम 3,500 रुपये, द्वितीय 3,000 रुपये एवं तृतीय 2,500 रुपये तथा एकल नृत्य में प्रथम 2,000 रुपये, द्वितीय 1,500 रुपये एवं तृतीय 1,001 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क समूह नृत्य 200 रुपये, युगल नृत्य 150 रुपये एवं एकल नृत्य 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

गिधनी में भी होगा भव्य आयोजन, छह पुरस्कारों के साथ सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता,

इसी कड़ी में ग्राम गिधनी में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को रात्रिकालीन डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहां सामूहिक, युगल एवं एकल नृत्य की अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये श्री संकल्प छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा (डॉ. हेमचंद्र देवांगन) द्वारा, द्वितीय 8,001 रुपये महिला स्व-सहायता समूह गिधनी द्वारा, तृतीय 6,001 रुपये छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला संरक्षक छत्तरसिंग ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी पुनितराम ठाकुर द्वारा, चतुर्थ 4,001 रुपये ईश्वर नागेश (मड़ेली) एवं पुनित नेताम (गिधनी) द्वारा, पंचम 3,001 रुपये विशाल यादव द्वारा तथा षष्ठम पुरस्कार 2,001 रुपये तमन्ना फुटवियर छुरा द्वारा प्रदान किया जाएगा।

युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4,001 रुपये हर्षद ठाकुर (गिधनी), द्वितीय 3,001 रुपये जगदीश मरकाम (आरक्षक, धमतरी), तृतीय 2,001 रुपये खेमराज ध्रुव (खैरझिटी) एवं संतोष सेन (रवेली) तथा चतुर्थ पुरस्कार 1,001 रुपये टीकम ध्रुव (खैरझिटी) द्वारा दिया जाएगा।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,001 रुपये मंजू ठाकुर (पंच, गिधनी), द्वितीय 2,001 रुपये कमलेश सेन (छुरा), तृतीय 1,001 रुपये कमलनारायण ध्रुव (छुरा) तथा चतुर्थ पुरस्कार 801 रुपये चोवाराम निषाद (लोहझर) द्वारा प्रदान किया जाएगा।

गिधनी में भी प्रवेश शुल्क सामूहिक नृत्य के लिए 200 रुपये, युगल नृत्य के लिए 150 रुपये एवं एकल नृत्य के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

कलाकारों और कला प्रेमियों से शामिल होने की अपील,

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एक ही दिन छुरा विकासखंड के दो गांवों में आयोजित होने वाले ये सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्र के युवाओं और नृत्य प्रतिभाओं के लिए विशेष अवसर होंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, नृत्य प्रतिभागियों एवं कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment