पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियाखुर्द मेंअवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 15 लीटर शराब जब्त
महासमुंद (21 नवंबर 2026): जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में एक महिला अपने घर की बाड़ी में बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से महुआ शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पिथौरा पुलिस की टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान संदिग्ध महिला से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम रेखाबाई साहू (42 वर्ष), पिता सुखसिंग साहू, निवासी ठाकुरदियाखुर्द बताया। उसके मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की जरकिन में रखी 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
आरोपिया के खिलाफ पिथौरा थाने में अपराध क्रमांक 315/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


