बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बिलासपुर। 17 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग के अमले ने ग्राम इटवा-पाली में अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। जब्त किए गए सभी वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।
वहीं, 16 नवंबर को ग्राम पहँदा में भी खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में लगे 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। इन वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में रखा गया है।
अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
Related posts:

बलौदाबाजार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बसपा का विशाल प्रदर्शन, CMHO कार्यालय का किया घेराव; ‘सीएम...

Justice To Farmers: बलौदाबाजार में कलेक्टर सोनी का सख्त अभियान: कालाबाजारी पर छापेमारी, उर्वरक केवल ...
