बलौदाबाजार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बसपा का विशाल प्रदर्शन, CMHO कार्यालय का किया घेराव; ‘सीएमएचओ हटाओ, सरकारी अस्पताल बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर

TEKRAM KOSLE

November 3, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को पद से हटाया जाए।
गरीब, मजदूर, किसान और जरूरतमंद परिवारों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
सरकारी अस्पतालों को बचाने के संकल्प के साथ आंदोलन
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई बलौदाबाजार-भाटापारा ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल किसी अधिकारी को हटाने की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की पूरी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा करने की लड़ाई है।
पार्टी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। जब तक स्वास्थ्य व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होता, तब तक जनता की आवाज उठाने का प्रयास जारी रहेगा।
बसपा का संकल्प – सरकारी अस्पताल बचाना है, गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment