सेवादल कांग्रेस के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान संपन्न; सोनाखान ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

BIRENDRA KUMAR SEN

November 18, 2026

सेवादल कांग्रेस के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान संपन्न; सोनाखान ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के मुख्यालय स्थित मंगल भवन में सेवादल कांग्रेस के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने बताया कि इस आयोजन में संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सोनाखान ब्लॉक से भी सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान आयोजित सभा को पार्टी के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी समय के लिए बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में इनकी रही मुख्य उपस्थिति सेवादल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सेवादल जिला अध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष लखेश्वर देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक और जिला महामंत्री नीतीश बंजारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके साथ ही छत्रसाल साहू, नल कुमार पटेल, लता जटवार, कमलेश कुर्रे, हरिहर साहू, जागेश्वर लहरे, फिरत राम खटकर, राकेश मानिकपुरी, बृजमोहन चंद्रा, रामा हिरवानी, धन साय साहू, जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, हेमलाल पटेल, टिकेश्वर पटेल, टेक कुमार पटेल, प्रेमलाल पटेल, बिहारी पटेल, रेशम अजय, अरविंद मनहर, नील कुमार पटेल, विकास बंजारे, प्रकाश कुर्रे, वीरेंद्र श्रीवास, मनोज टंडन, युगल किशोर साहू, खोलटू राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment