नवागढ़।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव का मामला सामने आया है। ग्राम सिंउड़ निवासी 28 वर्षीय अंजलि सूरज दास को प्रसव पीड़ा होने पर नवागढ़ की 108 एंबुलेंस टीम अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई, जिसके बाद एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे।
प्रसव पीड़ा की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी मंजू कश्यप और पायलट जमुना दास ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
प्रसव के बाद जच्चा और नवजात की स्थिति सुरक्षित रही। इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
108 एंबुलेंस की टीम की तत्परता और सूझबूझ से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। टीम की इस कार्यशैली से मां और नवजात को समय पर चिकित्सा सहायता मिल पाई।