बलौदाबाजार जिला विरोध मार्च में सोनाखान से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल- युधिष्ठिर नायक

SARJU SAHU

September 28, 2026

सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में सोनाखान क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक की अगुवाई में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और आयोजित विरोध प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

विरोध प्रदर्शन में भाटापारा विधायक इंद्र साव, शैलेश नितिन त्रिवेदी, शकुंतला साहू, जनक राम वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, परमेश्वर यदु, लक्ष्मी साहू, प्रेमशिला नायक, पदमेश्वरी साहू, कालंद्री वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सोनाखान से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, सोनाखान प्रभारी सिद्धांत मिश्रा, राज महंत, पीके धृतलहरे, जान मोहम्मद खान, चंद्रशेखर नायक, धरम सिंह रात्रे, संपत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अनिरुद्ध दिवान, संतोष ठाकुर, प्रमोद साहू, अभिषेक नायक, मुरली मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन, माता-बहनें कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठनात्मक सहभागिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाती रहेगी। सोनाखान क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में संगठन की भागीदारी को प्रमुख रूप से दर्ज कराया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment