आदिवासी समाज अग्रणी समाज-विधायक कविता प्राण लहरे
बया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अंतर्गत, सात राज बिंझवार समाज द्वारा आयोजित “नवाखाई तिहार” पूर्ण हर्ष उल्लास के साथ, ग्राम पंचायत बया, की पावन धरती बाजार चौक में संपन्न हुई, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे रही।
बिंझवार समाज सात राज द्वारा आयोजित नवाखाई तिहार में दूरस्थ अंचल के सामाजिक बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, समाज के बालिकाओं ने, कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, कई नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, अतिथियों ने अपना अपना उद्बोधन दिया, विधायक जी ने अपने उद्बोधन में, आदिवासी समाज को अग्रणी समाज का दर्जा दिया, साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कार दिया,
इस कार्यक्रम में विधायक कविता प्राण लहरे जी के साथ युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, संजय गोयल, पांडव चौहान, मुरलीधर मिश्रा, नंद कुमार डडसेना, राम कुमार डडसेना, दिनेश ठाकुर, दिगेश यादव, वीरेंद्र सेन, शेषराज सेन, आशीष यादव, बंशी बरिहा, लखपति बरीहा, तिलक राम, लखन लाल बरिहा, बिजेन्द्र पालेश्वर, नैन सिंह नेताम, दशरथी चौहान एवं आदिवासी समाज के सैकड़ों माता बहन शामिल रहे है।