दुःख की इस घड़ी में दोनों परिवारों के साथ खड़े रहे-मोक्ष कुमार प्रधान

SARJU SAHU

September 27, 2026

महासमुंद/बसना। ग्राम अंकोरी में स्व. दुबलाल डड़सेना एवं ग्राम छुईपाली में स्व. सौरेंद्री साहू के दसकर्म कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में समाज और क्षेत्र के लोगों का साथ ही परिवार को संबल प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, “दुःख की इस घड़ी में मैं दोनों परिवारों के साथ खड़ा हूं। दिवंगत आत्माओं की स्मृतियां सदैव परिवार और समाज के बीच जीवित रहेंगी।”

उन्होंने कहा कि दुःख की घड़ी में संवेदना और अपनों का साथ ही सबसे बड़ा सहारा होता है, जो परिवार के दर्द को कुछ कम करने का संबल देता है।

मोक्ष कुमार प्रधान

सदस्य, जिला पंचायत महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 12 विधानसभा बसना पूर्व सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद पूर्व अध्यक्ष, कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment