छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का 26 सितंबर को वनांचल दौरा, स्व. धनीराम यादव के दशगात्र कार्यक्रम में होंगे शामिल

SARJU SAHU

September 25, 2026

 

 

 

 

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों का एक दिवसीय दौरा 26 सितंबर 2026, शनिवार को वनांचल क्षेत्र में प्रस्तावित है। प्रदेश पदाधिकारी रायपुर, महासमुंद एवं बलौदाबाजार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आमगांव, बार नवापारा पहुंचकर परिक्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव के भतीजे स्व. धनीराम यादव के दशगात्र-दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

इस दौरान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव तथा जिला संगठन मंत्री धमतरी रमेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

प्रदेश पदाधिकारी 26 सितंबर को सुबह 10 बजे रायपुर से आमगांव, बार नवापारा के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. धनीराम यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।

दौरे को लेकर संबंधित परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान फोटो कवरेज एवं मीडिया व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment