नेवसा में आदिवासी समाज के बीच बैठकर विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया दिवाली भोज, सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल

SARJU PRASAAD SAHU

November 9, 2026

राजू धनवार के निवास पर आयोजित हुआ आत्मीय भोज कार्यक्रम, विधायक की सादगी और अपनत्व ने जीता ग्रामीणों का दिल, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

कोरबा। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल दीपावली के अवसर पर ग्राम नेवसा पहुंचे। यहां उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के बीच पहुंचकर राजू धनवार के निवास पर आयोजित दिवाली भोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया।

इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल का सहज और आत्मीय अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के समाज के लोगों के साथ बैठकर भोजन किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। विधायक का यह व्यवहार जनप्रतिनिधि और आम जनता के बीच मजबूत जुड़ाव तथा आत्मीय संबंधों को दर्शाता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं होते, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक-दूसरे के करीब लाने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का माध्यम भी हैं।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, शिवलाल यादव, रामकुमार यादव, जमुना यादव, शारदा यादव, संतोष यादव, विदेशी धनुवार, राजू धनुवार, भुजबल यादव, नाजिम खान, उपसरपंच बलराम राठौड़, छोटेलाल पटेल, खोलू धनवार एवं कुबल धनवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

दीपावली के इस आत्मीय आयोजन ने ग्राम नेवसा में सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे की सुंदर मिसाल पेश की। ग्रामीणों के बीच सहजता से बैठकर भोजन करने वाले विधायक प्रेमचंद पटेल का यह अंदाज कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment