दुर्ग: NDPS एक्ट की आरोपी महिला कैदी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप; तलाश में जुटी टीमें

BIRENDRA KUMAR SEN

September 24, 2026

दुर्ग: NDPS एक्ट की आरोपी महिला कैदी जिला अस्पताल से फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप; तलाश में जुटी टीमें

दुर्ग। जिले के शासकीय अस्पताल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला कैदी सुरक्षा प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इलाज के दौरान चकमा देकर निकली मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार पुलिस ने बीते 19 सितंबर को हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी जसबीर कौर उर्फ सोनू (उम्र 25 वर्ष), निवासी जोन-03, एवीसी झोपड़पट्टी, जीरो स्ट्रीट, खुर्सीपार (भिलाई) को गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया था। अस्पताल परिसर में तैनात जेल प्रहरियों की नजर से बचकर वह अचानक गायब हो गई।

काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब जेल प्रबंधन ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

शहर भर में नाकेबंदी, संभावित ठिकानों पर दबिश अस्पताल से कैदी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस बल अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के प्रमुख मार्गों और अंतरजिला सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, सुरक्षा में हुई इस गंभीर चूक को लेकर संबंधित प्रहरियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment