सार्वजनिक स्थान पर धारदार कटार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

September 22, 2026

सार्वजनिक स्थान पर धारदार कटार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महासमुंद। जिले की कोमाखान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम जनता में दहशत फैलाने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 16.5 इंच लंबा लोहे का धारदार कटार जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब भट्ठी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार कटार लेकर लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही को धर दबोचा।

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम गेंदलाल उर्फ नानू यादव (18 वर्ष), पिता सुंदरलाल, निवासी वार्ड क्रमांक 09, कोमाखान बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16.5 इंच लंबी लोहे की धारदार कटार बरामद की गई।

पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment