शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसडोल पुलिस की सख्ती, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का अर्थदंड ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया चालक, लाइसेंस निलंबन की भी होगी कार्रवाई

TEJASWI NATH SONI

September 22, 2026

कसडोल, 22 सितंबर 2026। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच के दौरान एक वाहन चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशन में जिलेभर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की लगातार चेकिंग की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों को विधिवत जप्त कर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

इसी कार्रवाई के तहत थाना कसडोल पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें एक वाहन चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन को विधिवत जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

दिनांक 21 सितंबर 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में वाहन चालक को 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

पुलिस के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े जाने वाले सभी वाहन चालकों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment