नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के विधार्थी को होम्योपैथिक जागरूकता

SARJU PRASAAD SAHU

April 30, 2025

राजस्थान-: एस.आर.राज आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के माननीय कुलपति वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति के कर कमलों से संघटक संजीवनी होम्योपैथिक चिकित्सालय की उप चिकित्सा अधीक्षक एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. मनाली त्यागी ने होम्योपैथी के लाभों पर व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान के विद्यार्थियों को होम्योपैथी की जागरूकता एवं प्रभावशीलता से अवगत कराया। राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रो. जी.एच.एस. प्रसाद ने डॉ. मनाली को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर उनका सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही निदेशक ने ओपीडी के रूप में दिए गए सहयोग के लिए माननीय कुलपति वैद्य प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति का आभार व्यक्त किया। व अनेक गण मान्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित थे। व अध्येता वैद्य रतनलाल दाधीच आयुर्वेद व होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ उठाने आमजन को प्रेरित किया गया था

।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment