मंडी के पास नहर किनारे खेत में युवक फंदे पर मिला, सिसदेवरी में मचा हड़कंप

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 9, 2026

पलारी थाना क्षेत्र का मामला | कोटवार ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंचने का इंतजार

सिसदेवरी।पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सिसदेवरी में आज बुधवार सुबह मंडी के पास नहर किनारे खेत में एक युवक के फंदे पर लटके मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खेत में युवक को देखा तो तत्काल इसकी जानकारी ग्राम कोटवार को दी।

युवक की पहचान संदीप ध्रुव, पिता मानसिंह ध्रुव, उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोटवार ने पलारी पुलिस को जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस के मौके पर पहुंचने का इंतजार है। युवक की मौत की पुष्टि और घटना की पूरी स्थिति पुलिस के मौके पर पहुंचने तथा जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment