चरौदा हाई स्कूल में विकास की नई सौगात: जनपद सभापति नीलिमा कोशले ने किया वाटर कूलर-प्यूरीफायर का शुभारंभ

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 25, 2026

 

चरौदा। हाई स्कूल चरौदा में विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई सुविधा जुड़ गई है। मंगलवार को जनपद सभापति नीलिमा चरणदास कोशले ने स्कूल परिसर में लगाए गए वाटर कूलर-प्यूरीफायर का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों के लिए शुरू हुई इस सुविधा को लेकर स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई। वाटर कूलर-प्यूरीफायर शुरू होने से अब विद्यार्थियों को स्कूल में ही साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा।

इस मौके पर सरपंच लाकेश्वरी लोकनाथ जायसवाल, उपसरपंच मिथलेश जायसवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष भानसिंह ध्रुव, ग्राम पटेल बृजलाल साहू, प्रभारी प्राचार्य नीलकंठ पटेल, दिनेश जायसवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बच्चों की सुविधा को प्राथमिकता

जनपद सभापति नीलिमा चरणदास कोशले ने कहा कि स्कूल के बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास के काम लगातार आगे बढ़ते रहें और इसका सीधा लाभ आम लोगों और विद्यार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए मिलकर काम करना जरूरी है।

वहीं स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने वाटर कूलर-प्यूरीफायर की सुविधा शुरू होने पर जनपद सभापति सहित जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे लेकिन जरूरत के काम ही गांव और स्कूल की तस्वीर बदलने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विकास की असली पहचान बड़े दावों से नहीं, बल्कि आम लोगों और बच्चों के काम आने वाली सुविधाओं से होती है। चरौदा हाई स्कूल में शुरू हुई यह सुविधा भी इसी दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment