
बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जम्हर निवासी स्वर्गीय फगनी बरिहा के दसगात्र कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय फगनी बरिहा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्गीय फगनी बरिहा पूर्व सरपंच तीर्थराम बरिहा की धर्मपत्नी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता गजेंद्र बरिहा की माताजी थीं। इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने शोकाकुल बरिहा परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि मां का साया परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल होता है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मां की ममता, उनके संस्कार और स्नेह सदैव परिवार के हृदय में जीवित रहते हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि स्वर्गीय फगनी बरिहा की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।