केवट निषाद समाज के प्रमुख ने कविता प्राण लहरे से की मुलाकात – युधिष्ठिर नायक
देवरी/बिलाईगढ़: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अंतर्गत केवट निषाद समाज (देवरी राज) के प्रमुख पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे से मुलाकात कर सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन निर्माण की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने भवन निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज विधायक को सौंपे।
प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक भवन के लिए आरक्षित भूमि से संबंधित बी-1, खसरा, नक्शा एवं ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पत्र विधायक को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सुविधा के लिए शीघ्र भवन निर्माण हेतु पर्याप्त राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। विधायक कविता प्राण लहरे ने समाज की मांग को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, निषाद समाज अध्यक्ष मोहन लाल निषाद, सरपंच प्रतिनिधि मिनकेतन लहरे, उपाध्यक्ष संपत लाल निषाद (खैरा), सचिव जोहान लाल निषाद (कुशगढ़), कोषाध्यक्ष धनीराम निषाद (मिठौरा), संचालक बट्टू लाल निषाद (छटवन), महामंत्री सुखलाल निषाद (मिठौरा), सह सचिव ओमप्रकाश (रिको कला), छेदीलाल (गंजारडीह), होरीलाल निषाद तथा बाराती निषाद (अमरूवा) सहित समाज के अनेक प्रमुख जन उपस्थित रहे।