धनसीर मंडल कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न: संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान पर रहा जोर
विधायक कविता प्राण लहरे ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता और जनसेवा का संदेश
बिलाईगढ़: बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सलीहा स्थित गोंडवाना समाज भवन में धनसीर मंडल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष निल कुमार पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। विधायक ने जोर देकर कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता पर रखते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को सतत सक्रिय रहना होगा।
बैठक में बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाकेश्वर देवांगन, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, बिलाईगढ़ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष भट्ट, सलीहा सरपंच कन्हैया टंडन, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, किसान नेता सरधा पटेल, जिला कांग्रेस सचिव धनसाय साहू, जिला महामंत्री बृजमोहन चंद्रा, धनसीर मंडल प्रभारी संतोष यादव, पुरगांव मंडल अध्यक्ष अरविंद मनहरण, नगरदा मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पीरदा मंडल अध्यक्ष डीशू सिदार, नगर बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इलू खान, मिथलेश लहरे और हसवंत जांगड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जय चंद्रा, पुरुषोत्तम साहू, सुरेंद्र नेताम, छबि साहू, सलीम नवरत्न, प्रेमसिंग ठाकुर, मनोज नेताम, संतोष सिदार, उत्तरा जगत, पवन बरिहा, उत्तम बरिहा, बदरी मैत्री, राजकुमार, अंजोर सिंह बरिहा, गणेश राम नेताम, रमेश साहू, राजू बरिहा, अशोक नेताम, बल्लि मैत्री सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसेवा के कार्यों में मिलकर जुटने का संकल्प लिया।