रावनाभाठा में एक दिवसीय राम नाम सप्ताह का आयोजन, रामधुनी मंडलों की प्रस्तुति ने बांधा समां,

BHUPENDRA SINHA

October 10, 2026

विभिन्न गांवों से पहुंचे रामधुनी मंडलों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, भक्तिमय माहौल में सराबोर हुए ग्रामवासी,

छुरा/गरियाबंद:- ग्राम रावनाभाठा में एक दिवसीय राम नाम सप्ताह का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे रामधुनी मंडलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। रामधुनी मंडलों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही और पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में जय मां शीतला महिला रामधुनी मंडली फुलझर-घटारानी, जय महामाया बालिका रामधुनी मंडली मेडकीडबरी, महिला रामधुनी मंडली जामली, जय मां निरई रंगधारा मंडली रवेली तथा राम के दीवाना रामधुनी मंडली कामराज ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन मंडलों ने रामभक्ति से जुड़े भजनों और रामधुनी के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती राजकुमारी ध्रुव, उपसरपंच रेखचंद साहू, पंच तुलेश साहू एवं भगवानी ध्रुव सहित ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। इसके अलावा कुंजे दीवान, मुरलीधर साहू, लीलाधर साहू, त्रिवेंद साहू, नंदकुमार साहू, दिनेश सेन, कौशल साहू, राजेश दास, भूपेश साहू, प्रेमन साहू, बजरंग सोरी, डगेश्वर साहू, उगेश्वर साहू, बोधीराम, नेपाल यादव एवं हेमसिंग ध्रुव ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास और रामधुनी मंडलों की भक्तिमय प्रस्तुतियों से आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन ग्रामीण अंचलों में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment